शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की एनसीसी कैडेट्स को कृषि मंत्री ने किया सम्मानित
11 टीमों के बीच छात्राओं ने दिखाया अनुशासन और जोश, मिला तीसरा स्थान
Agriculture Minister honors: सरसा, (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। जिला स्तरीय 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन और शानदार कदमताल का प्रदर्शन करते हुए परेड में तीसरा स्थान हासिल किया। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित परेड में कुल 11 टीमों ने हिस्सा लिया था। Sirsa News
शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की 30 एनसीसी कैडेट्स ने एएनओ सुमित्रा लिंबा के मार्गदर्शन में परेड में हिस्सा लिया। कैडेट्स के बेहतर तालमेल, अनुशासन और दमदार प्रदर्शन ने निर्णायकों का ध्यान खींचा और टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उपलब्धि के बाद मुख्य अतिथि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने एनसीसी कमांडर अर्शदीप कौर, एएनओ सुमित्रा लिंबा सहित पूरी टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त शांतनु शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
छात्राओं की उपलब्धि पर स्कूल में खुशी
शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनियां इन्सां ने टीम की सफलता पर छात्राओं, एनसीसी कमांडर व एएनओ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणाओं से छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारियों के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स ने मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर छात्राओं ने भी पूज्य गुरुजी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पावन प्रेरणाओं से उन्हें निरंतर आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। प्रधानाचार्या ने सभी कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। Sirsa News