पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और कोलकाता की साध-संगत ने पौधारोपण कर मनाया पावन अवतार दिवस

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और कोलकाता की साध-संगत ने पौधारोपण कर मनाया पावन अवतार दिवस

Published On

सिलीगुड़ी/कोलकाता। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार दिवस के उपलक्ष्य में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और कोलकाता की साध-संगत ने पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर साध-संगत ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

साध-संगत ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने में इनकी अहम भूमिका है। पौधारोपण के माध्यम से न केवल हरियाली बढ़ती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण मिलता है।

Tree-Plantation-Drive
Tree Plantation Drive: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और कोलकाता की साध-संगत ने पौधारोपण कर मनाया पावन अवतार दिवस

अवतार दिवस के अवसर पर आयोजित इस अभियान में साध-संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस दौरान साध-संगत ने कहा कि पावन अवतार दिवस को समाजहित और पर्यावरण संरक्षण जैसे नेक कार्यों के साथ मनाना उनके लिए खुशी और गर्व की बात है। सिलीगुड़ी और कोलकाता में हुए इस पौधारोपण अभियान ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ हरियाली बढ़ाने का सकारात्मक संदेश भी दिया।

About The Author

Related Posts