Haryana-Punjab Weather Alert: हरियाणा-पंजाब वालों को मौसम विभाग ने सुना दी खुशखबरी, ये तारीख नोट कर लो जमकर होने वाली है बारिश!
Haryana-Punjab Weather Alert: हरियाणा-पंजाब वालों को मौसम विभाग ने सुना दी खुशखबरी, ये तारीख नोट कर लो जमकर होने वाली है बारिश!
haryana-punjab weather alert: हिसार, संदीप सिंहमार। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 17 और 18 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में बारिश का दौर अधिक तीव्र रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। राष्ट्रीय मौसम पूवार्नुमान केंद्र की ओर से 17 अगस्त को सुबह 8.57 बजे जारी अखिल भारतीय मौसम सारांश एवं पूवार्नुमान बुलेटिन के अनुसार 18 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के शेष हिस्सों में अलग-अलग से कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, हरियाणा-पंजाब में भारी बारिश; हिमाचल-जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 17 और 18 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का पूवार्नुमान जताया है। 17 अगस्त के लिए जारी चेतावनी में इन सभी क्षेत्रों को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना वाले इलाकों में रखा गया है। बारिश का दायरा 18 अगस्त को बढ़ने की संभावना है। इस दिन हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। 18 अगस्त की चेतावनी में भी इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश की तीव्रता अधिक रहने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 17 और 18 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 17 से 19 अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में भी 17 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है। 17 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के साथ अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल और झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।
18 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ अरुणाचल प्रदेश, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का पूवार्नुमान है। आईएमडी के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पूरे सप्ताह बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में 17 से 23 अगस्त के दौरान अधिकांश स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश में 17-18 अगस्त की बहुत भारी बारिश के बाद 19 से 23 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रह सकती है। उत्तराखंड में 18 से 23 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 19 अगस्त को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है, जबकि जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।