श्री जलालआणा साहिब व रोड़ी में दिखा पौधरोपण को लेकर भारी उत्साह

ब्लॉक रोड़ी में 2720 व श्री जलालआणा साहिब में लगाए गए 1160 पौधे, ऐलनाबाद में भी बढ़-चढ़कर पौधारोपण

Published On

Mega Tree Plantation Campaign: ओढां, (सच कहूँ/राजू)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार दिवस (MSG Bhandara) पर आयोजित पौधारोपण अभियान में ब्लॉक रोड़ी व श्री जलालआणा साहिब की साध-संगत ने बढ़-चढकर भाग लिया। ब्लॉक रोड़ी के गांव बप्पां में सेवानिवृत एक्सईएन मदन लाल सुखीजा ने मुख्यातिथि के रूप में पहुंच कर पौधा रोपण किया। इस मौके पर उन्होंने पौधा रोपण अभियान की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए साध-संगत को सच्चा पर्यावरण हितैषी बताया। वहीं गांव रोड़ी में सरपंच दर्शन सिंह मुंशी ने पौधा रोपण किया। वहीं अन्य गांवों में भी ग्राम सरपंचों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पौधा रोपण अभियान की शुरूआत की। उधर गांव लक्कडांवाली में गुप्तचर विभाग से सतपाल सिंह ने पौधारोपण करते हुए साध संगत की सराहना की।

कहां कितने लगे पौधे

ब्लॉक रोड़ी के प्रेमी सेवक पवन इन्सां ने बताया कि गांव बड़ागुढा में 28 पौधे, बप्पां में 100, ढाबां में 30 , नागोकी में 100 , भीमां में 12, अलीकां में 60, झीड़ी में 150, भंगू में 420, रोड़ी में 950, सुरतिया में 10, रोहण में 380, फग्गू में 25, छतरियां में 10, सहारनी में 10, मत्तड़ में 10, खैरेकां में 15, अहमदपुर में 15, मीरपुर में 5, भादड़ा में 15, झोरडरोही में 80, देसू खुर्द 15, वीरूवालागुढ़ा में 280 पौधे रोपित किए गए हैं। ब्लॉक ब्लॉक प्रेमी सेवक पवन इन्सां ने बताया कि ब्लॉक की साध-संगत ने ब्लॉक में कुल 2720 पौधे रोपित किए हैं।  

Rori-TP

ब्लॉक श्री जलालआणा साहिब ने किए 1160 पौधे रोपित

ब्लॉक श्री जलालआणा साहिब की साध संगत ने इस अभियान में आहुति डालते हुए कुल 1160 पौधे लगाए। ब्लॉक प्रेमी सेवक मुकेश इन्सां ने बताया कि पौधारोपण अभियान की शुरूआत पावन गुरु नगरी श्री जलालआणा साहिब से हुई। जहां जीएसएम सेवादार उमेद इन्सां ने पहले पौधा रोपित किया। अभियान के तहत श्री जलालआणा साहिब में 215, गदराना में 430, गांव कालांवाली में 50, देसुमलकाना में 100, पक्का शहीदा में 100, सिंघपुरा में 45, तख्तमल में 15, लक्कडांवाली में 85, केवल में 90, दादू में 20, ख्योवाली व रघुआना में 10 पौधे रोपित हुए हैं।

SJS-TP

ऐलनाबाद। पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के एमएसजी अवतार दिवस की खुशी में ऐलनाबाद ब्लॉक में साध-संगत ने बढ़-चढ़कर पौधारोपण किया। एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र पोहड़का में भी पौधारोपण किया गया। जिसका शुभारंभ पोहड़का की सरपंच सुमन सहारण पत्नी सुभाष सहारण ने पहला पौधारोपित करके किया। उन्होंने साध-संगत के इस कार्य की सराहना की। इसके अलावा ऐलनाबाद शहर सहित ब्लॉक के अलग-अलग गांवों में साध-संगत ने अपने घरों, खेतों व सार्वजनिक स्थानों पर फलदार व छायादार पौधे रोपित किए। 

Ellenabad-TP

About The Author

Related Posts