Blood Donation Camp: विदेशी सरजमीं पर पवित्र एमएसजी अवतार माह की ख़ुशी में साध-संगत में भारी उत्साह

रक्तदान शिविर में किया रक्तदान 62 यूनिट रक्तदान

Published On

लंदन, (सच कहूँ न्यूज)। रूहानियत के सच्चे रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन एमएसजी अवतार माह की खुशी देश-विदेशों की साध-संगत अपने-अपने तरीके से मानवता भलाई के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देकर मना रही है। इसी कड़ी के तहत इंग्लैंड के ब्लॉक लंदन की साध-संगत की ओर से भी पावन एमएसजी अवतार माह की खुशी में नेशनल हेल्थ सर्विसेज ब्लड डोनेशन सेंटर, शेफर्ड्स बुश, लंदन में रक्तदान शिविर लगाया गया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के नेतृत्व में लगाए गए इस रक्तदान शिविर में साध-संगत ने बेहद उत्साह के साथ भाग लेते हुए 32 यूनिट रक्तदान किया। Blood Donation Camp

London-BD-Camp-Aaj

इस अवसर पर ब्लड सेंटर के स्टाफ ने सेवादारों द्वारा किए गए इस नेक कार्य की सराहना करते हुए पूज्य गुरु जी और सेवादारों का तहेदिल से धन्यवाद किया तथा अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की। ब्लड सेंटर के स्टाफ की ओर से साध-संगत को प्रशंसा पत्र भी दिया गया।

विनीपेग की साध-संगत ने किया 30 यूनिट रक्तदान

विनीपेग। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए बीते दिन विनीपेग के 'शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी' के सेवादारों की ओर से कैनेडियन ब्लड सर्विसेज सेंटर में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कमेटी के सेवादारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 30 यूनिट रक्तदान किया। इस पहल के लिए कैनेडियन ब्लड सर्विसेज सेंटर के अधिकारियों ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अक्सर गंभीर मरीजों, दुर्घटना पीड़ितों और कैंसर रोगियों के लिए रक्त की अत्यधिक आवश्यकता होती है। ऐसे समय में स्वयं आगे आकर रक्तदान करना समाज के लिए एक अनुकरणीय कार्य है।

Vinipeg-BD-Camp

शिविर के अंत में कैनेडियन ब्लड सर्विसेज सेंटर के अधिकारियों ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के इस प्रयास से प्रभावित होकर पूज्य गुरु जी का तहदिल से धन्यवाद किया और कमेटी सदस्यों को धन्यवाद पत्र देकर सम्मानित किया और भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक सहयोग की उम्मीद जताई। 

कैंप में जसविंदर इन्सां, प्रथम इन्सां, गुरप्रीत सिंह, अमनप्रीत कौर, वरिंदर सिंह, परमिंदर इन्सां, राजन, सुखदेव इन्सां, रुपिंदर कौर, बालकशदीप, फरनीत कौर, अमनजोत कौर, अमनदीप कौर, दीपक इन्सां, अमरिंदर सिंह, हशनप्रीत कौर, महिंदर बराड़, जसप्रीत सिंह, सुखप्रीत सिंह, जसकरण सिंह, रविंदर सिंह, कमलप्रीत, जसवीर, कोमलप्रीत, एकमजोत सिंह, कुलविंदर सिंह, बलदेव सिंह, संदीप सिंह, कशिश, कमल गिल व अमनप्रीत इन्सां ने रक्तदान करके अहम योगदान दिया।

Vinipeg-BD-Camp-Aaj

About The Author

Related Posts