Tree Plantation Campaign: ब्लॉक कल्याण नगर के सुखसागर जोन की साध-संगत ने डिवाइडर पर रोपित किए पौधे

साध-संगत ने पशुओं से पौधों को बचाने के लिए लगाए ट्री गार्ड

Published On

सरसा, (सच कहूँ न्यूज)। कल्याण नगर ब्लॉक के सुखसागर जोन की साध-संगत की ओर से पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन एमएसजी अवतार दिवस की खुशी में पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शाह मस्ताना जी-शाह सतनाम जी धाम से लेकर शाह सतनाम जी-शाह मस्ताना जी धाम डेरा सच्चा सौदा सरसा तक सड़क के डिवाइडर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। Sirsa News

कार्यक्रम की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक मा. सतीश इन्सां व अन्य सेवादारों ने अरदास बोलकर की। इसके पश्चात सेवादारों ने अमरूद, गुलमोहर, आंवला सहित विभिन्न किस्मों के पौधे रोपे और उनमें पानी भी दिया। लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए, ताकि पौधों को पशुओं से सुरक्षित रखा जा सके।

ब्लॉक प्रेमी सेवक मा. सतीश इन्सां व जोन के प्रेमी सेवक अंग्रेज इन्सां ने बताया कि ब्लॉक की साध-संगत द्वारा पूज्य गुरु जी के अवतार दिवस की खुशी में पौधारोपण सहित 176 मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि साध-संगत ने अपने घरों में तुलसी सहित अन्य पौधे लगाए हैं, जबकि सार्वजनिक स्थानों पर छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक की साध-संगत ने करीब 6 हजार पौधे रोपित करने के साथ-साथ उन्हें पेड़ बनने तक संभालने का भी बीड़ा उठाया है। Sirsa News

Sukhsagar-TP

About The Author

Related Posts