Tree Plantation: पावन एमएसजी अवतार दिवस की खुशी में डबवाली ब्लॉक की साध-संगत ने रोपित किये 759 पौधे

दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Published On

Tree Plantation: डबवाली, (सच कहूँ/सुभाष-गुरसाहिब इन्सां)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन एमएसजी अवतार दिवस की खुशी में डबवाली ब्लॉक की साध-संगत ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्वतंत्रता सेनानी पार्क में 759 फलदार व छायादार पौधे रोपित किए। पौधारोपण अभियान में नगर परिषद अध्यक्ष टेक चन्द छाबड़ा व वाइस चेयरमैन अमनदीप बांसल विशेष रूप से मौजूद रहे। अभियान की शुरूआत इलाही नारा धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर व विनती का शब्द बोल कर की गई। सेवादारों ने पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया। अभियान में ब्लॉक प्रेमी सेवक गोबिंद इन्सां, प्रेमी सेवक हरीश इन्सां, संदीप इन्सां, रामकृष्ण इन्सां, लाल चन्द इन्सां, व साध -संगत ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए। Sirsa News

About The Author

Related Posts