MSG Bhandara 2026: पावन एमएसजी अवतार दिवस पर लंदन के सेवादारों ने हरियाली का संकल्प और जीवदया की पेश की मिसाल

लंदन में पौधारोपण, गौसेवा की और पक्षियों को खिलाया दाना

Published On

MSG Bhandara 2026: लंदन (सच कहूँ न्यूज़)। रूहानियत के सच्चे रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन एमएसजी अवतार दिवस की खुशी में इंग्लैंड के ब्लॉक लंदन की सच्ची प्रेमी समिति के सेवादारों ने विभिन्न सेवा कार्य किए। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया। साथ ही गौवंश को हरा चारा खिलाकर सेवा की गई और पक्षियों के लिए दाना डाला गया। London News

सेवा कार्यों के तहत सिमरनप्रीत कौर इन्सां, गुरदीप इन्सां, गुरसिमर इन्सां और मधु इन्सां ने पौधे लगाए। सेवादारों ने पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करने में मदद करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

गौवंश की सेवा कर दिया जीव दया का संदेश

पौधारोपण के साथ सेवादारों ने गौवंश की सेवा भी की। उन्होंने गायों को हरा चारा खिलाया और उनके लिए आवश्यक सेवा कार्य किए। इस दौरान जीवों के प्रति दया और सेवा की भावना का संदेश दिया गया। London News

पक्षियों के लिए डाला दाना

सेवा कार्यक्रम के दौरान पक्षियों के लिए दाना भी डाला गया। सेवादारों ने कहा कि गर्मी और बदलते मौसम के दौरान पक्षियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करना मानवता एवं जीवदया की दिशा में छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है। एमएसजी अवतार दिवस के अवसर पर आयोजित इन सेवा गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जीवदया और समाजसेवा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में शामिल सेवादारों ने लोगों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने, पशु-पक्षियों की देखभाल करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने में योगदान देने का आह्वान किया। स्थानीय स्तर पर किए गए इन सेवा कार्यों में पौधारोपण के साथ-साथ गौसेवा और पक्षियों को दाना खिलाने जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया, जिससे सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। London News

लंदन। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन एमएसजी अवतार दिवस की खुशी में इंग्लैंड की साध-संगत द्वारा लंदन (38), साउथेम्प्टन (5), कोवेंट्री (3), कैंब्रिज (1), डोनकास्टर (1) और एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड (1) में पर्यावरण की शुद्धता के लिए कुल 49 पौधे लगाए गए। London News

Kaboota-Daana

LD-H-WorkLondon-Family-Tree

Faimily-Small-Tree

About The Author

Related Posts