शिक्षा और रोजगार
Haryana Roadways News: रोडवेज कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
रोडवेज विभाग में चालक, परिचालक, हेल्पर व मैकेनिकों के पद पड़े खाली
Haryana Roadways Protest: सरसा, (सच कहूँ न्यूज)। रोडवेज विभाग में चालक, परिचालक, हेल्पर, मैकेनिकों के खाली पड़े हजारों पद पर भर्ती करवाने एवं कर्मचारियों की मांगों को मनवाने के लिए रोडवेज कर्मचारी 5 सितंबर को राज्य व्यापी हड़ताल करेंगे। इसी कड़ी में वीरवार को रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा द्वारा पूर्व में घोषित प्रोग्राम के तहत सरसा डिपो में प्रधान रिछपाल संधू ,सतवीर कड़वासरा चिमनलाल स्वामी, आत्माराम बेनीवाल, विनोद स्वामी की अध्यक्षता में प्रदर्शन करके महाप्रबंधक को परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। जिसका संचालन सुरेंद्र बैरागी सचिव, सतपाल सिंह सचिव, मनीष सचिव व भारत भूषण ने किया गया। Haryana Roadways News
प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मोर्चे के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि परिवहन मंत्री कर्मचारियों से किए गए वायदे पर अमल नहीं कर रहे है। उन्होंने ने बताया कि 25 जुलाई को परिवहन मंत्री के आवास के घेराव के दौरान मंत्री ने कर्मचारियों के बीच पहुंचकर ज्ञापन लिया था और 15 दिन के भीतर कर्मचारियों की मांगों पर बैठक बुलाने का आश्वासन दिया था। लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी बैठक बुलाने संबंधी पत्र जारी नहीं किया गया है। इससे रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है।
नेताओं ने कहा कि परिवहन मंत्री की वादा खिलाफी के विरोध में आज 13 अगस्त को हरियाणा रोडवेज के सभी डिपो में दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार यदि कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदेश भर के सभी डिपो में परिवहन मंत्री परिवहन मंत्री की वादा खिलाफी के खिलाफ एवं अपनी मांगे मनवाने के लिए 5 सितंबर को मजबूरी में राज्य व्यापी हड़ताल करेगा। Haryana Roadways News