शिक्षा और रोजगार
Tree Plantation: चक्कां व रामपुर थेड़ी ब्लॉक की साध-संगत ने एमएसजी के अवतार दिवस पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
ब्लॉक रामपुर थेड़ी की साध-संगत ने कुल 330 पौधे व ब्लॉक चक्कां की साध-संगत ने 584 पौधे रोपित किए
Tree Plantation: खारियां, (सच कहूँ/सुनील कुमार)। ब्लॉक चक्कां और रामपुर थेड़ी की साध-संगत ने पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ब्लॉक रामपुर थेड़ी की साध-संगत ने विभिन्न गांवों में कुल 330 पौधे लगाए। ब्लॉक रामपुर थेड़ी में एमएसजी डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केंद्र डेरा सच्चा हरिद्वार धाम में 35, फिरोजाबाद में 25, रामपुर थेड़ी में 148, लहरांवाली ढाणी में 10, हिम्मतपुरा में 2, भड़ोलियांवाली में 25, संत नगर में 10, दमदमा में 20, धर्मपुरा में 22, संतोखपुरा में 18 और करीवाला में 31 पौधे रोपित किए गए। Sirsa News
वहीं ब्लॉक चक्कां की साध-संगत ने विभिन्न गांवों में 584 पौधे रोपित किए। एमएसजी डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केंद्र, सादेवाला में 121, गांव सादेवाला में 150, चक्कां में 50, घोड़ांवाली में 100, गिंदड़ां में 7, कुस्सर में 20, मैहना खेड़ा में 25, बाहिया में 2, ढुड़ियांवाली में 13, केहरवाला में 9, मम्मड़ खेड़ा में 7, नथोर में 30 और सेनपाल में 50 पौधे लगाए गए। Sirsa News


