शिक्षा और रोजगार
Mega Tree Plantation Campaign: ब्लॉक रोड़ी ने ऐसे मनाया पावन अवतार दिवस, लगाए 32176 पौधे
साध-संगत ने पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर लिया भाग
Mega Tree Plantation Campaign: ओढां (सच कहूँ/राजू)। ब्लॉक रोड़ी की साध-संगत ने पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। ब्लॉक का मुख्य सेंटर गांव बड़ागुढा बनाया गया था जहां थाना प्रभारी दिनेश सांगवान, सरपंच जसबीर सिंह व पूर्व सरपंच रसविन्द्र सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में पहुंच कर पौधा रोपण किया। वहीं गांव बप्पां मेंं विद्युत निगम के एक्सीयन मदन लाल सुखीजा, सरपंच अनूप चंद सरावता व पूर्व सरंपच सुभाष चावला ने संयुक्त रूप से पौधा रोपण किया। Sirsa News
इसी प्रकार गांव भादड़ा में सरपंच बंसी लाल व नंबरदार सतपाल ने, गांव मत्तड़ में सरपंच बुध सिंह ने, रोहण में सरपंच बलविन्द्र सिंह ने, वीरूवाला गुढ़ा में सरपंच जगदीप कौर ने व नागोकी में सरपंच बलवीर सिंह इन्सां ने तथा अन्य गांवों में भी ग्राम सरपंचों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पौधा रोपण अभियान की शुरूआत की।
ब्लॉक संचालक कमेटी सदस्य पवन इन्सां, सर्वजीत नंबरदार, करतार इन्सां ने संयुक्त रूप से बताया कि साध-संगत ने इस अभियान में पूरी तन्मयता के साथ भाग लिया है। जिसमें गांव बड़ागुढ़ा में 1400 पौधे, बप्पां में 4990, ढाबां में 1300, नागोकी में 850, भीमां में 800, अलीकां में 1400, झीड़ी में 3980, भंगू में 1150, रोड़ी में 3100, सुरतिया में 1400, रोहण में 700, फग्गू में 1000, छतरियां में 1100, सहारनी में 2180, मत्तड़ में 580, खैरेकां में 450, अहमदपुर में 1746, मीरपुर में 200, भादड़ा में 850, झोरडरोही में 350, थराज 200, लहंगेवाला में 450, वीरूवाला गुढ़ा में 2300 पौधे रोपित किए गए हैं। ब्लॉक भंगीदास पवन इन्सां ने बताया कि ब्लॉक की साध-संगत ने ब्लॉक में कुल 32176 पौधे रोपित किए हैं। गौरतलब है कि 15 अगस्त 2015 में भी उक्त ब्लॉक ने जिला में प्रथम व प्रदेश भर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। Sirsa News