Tree Plantation:पावन अवतार दिवस की खुशी में पंजाब के विभिन्न ब्लॉकों की साध-संगत ने किया पौधारोपण, मनाई खुशियां

साध-संगत ने पौधारोपण कर दिया हरियाली का संदेश

Published On

मोगा जिले की साध-संगत ने लगाए 14,300 पौधे

मोगा (सच कहूँ/विक्की कुमार)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार दिवस की खुशी में देश-विदेशों में हर वर्ष की तरह शुक्रवार को भी साध-संगत द्वारा लाखों की संख्या में पौधे लगाए गए। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला मोगा की साध-संगत एवं सेवादारों ने 14,300 पौधे लगाकर प्रकृति को बेशकीमती तोहफा दिया। आज समूह साध-संगत ने अपने परिवारों के साथ मिलकर पौधे लगाए। मोगा की साध-संगत द्वारा विभिन्न स्थानों पर 14,300 पौधे लगाए गए। मोगा में पौधे लगाने की शुरूआत करवाते हुए मुख्य अतिथि मनिन्द्र सिंह तहसीलदार एवं प्रभारी जिला माल अधिकारी, मोगा ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा का हर सेवा कार्य सराहनीय होता है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से वातावरण शुद्ध होता है, जिससे बीमारियों का प्रकोप कम होता है।

Moga

वहीं आरकेएस बालवाटिका स्कूल की प्रिंसिपल राधिका सूद ने भी डेरा सच्चा सौदा की इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा प्रयास है। जिम्मेवार सेवादारों ने कहा कि आज मानवता भलाई का यह कार्य साध-संगत ने कुछ ही घंटों में पूरा कर दिया। इसी तरह ब्लॉक धर्मकोट, ब्लॉक कोट ईसे खां और ब्लॉक भिंडर की साध-संगत ने 1,800 पौधे लगाए। ब्लॉक बुट्टर बधनी की साध-संगत ने 2,200 पौधे लगाए, ब्लॉक निहाल सिंह वाला की साध-संगत ने 2,500 पौधे लगाए, ब्लॉक बाघापुराना की साध-संगत ने 1,800 पौधे लगाए और ब्लॉक माड़ी मुस्तफा की साध-संगत ने 2,500 पौधे लगाए। मोगा जिले में कुल 14,300 पौधे लगाए गए हैं। वहीं जिम्मेवार सेवादारों ने कहा कि साध-संगत अगस्त का पूरा माह और भी पौधे लगाएगी। इस मौके पर मास्टर गुरदीप सिंह, बलदेव सिंह नायब तहसीलदार, सच्चे नम्र सेवादार गुरजीत सिंह इन्सां, सहित अन्य उपस्थित थे।

संगरूर व मलेरकोटला सहित अन्य ब्लॉकों की साध-संगत ने लगाए 20,906 पौधे

संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। डेरा सच्चा सौदा के गद्दीनशीन पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन एमएसजी अवतार दिवस और स्वतंत्रता दिवस के संबंध में शुक्रवार को जिला संगरूर व मलेरकोटला सहित अन्य ब्लॉकों के डेरा श्रद्धालुओं ने कुछ ही घंटों में 20 हजार से अधिक पौधे लगाए। अगस्त 2025 में भी डेरा श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बार ब्लॉक संगरूर की साध-संगत द्वारा कुछ ही समय में बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। डेरा श्रद्धालुओं ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी की डैÑस पहनी हुई थीं।

Sunam
सुनाम ऊधम सिंह वाला की साध-संगत पौधारोपण करते हुए।

 

साध-संगत का उत्साह देखते ही बनता था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ब्लॉक महलां चौक, ब्लॉक शेरपुर, सुनाम, लोंगोवाल, धर्मगढ़, दिड़बा, मूनक, खनौरी, लहरागागा, धूरी, लड्डा, भवानीगढ़, भलवान, निदामपुर, संदौड़, अमरगढ़, मालेरकोटला, गोबिंदगढ़ जेजियां, अहमदगढ़ और गुआरा ब्लॉक की साध-संगत द्वारा हजारों की संख्या में पौधे लगाए गए। जानकारी देते हुए डेरा सच्चा सौदा के सच्चे नम्र सेवादारों हरिन्द्र इन्सां मंगवाल, बलदेव कृष्ण इन्सां ने बताया कि आज पूज्य गुरु जी के पावन अवतार दिवस व स्वतंत्रता दिवस की खुशी में साध-संगत ने विभिन्न ब्लॉकों में बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक पौधे लगाए हैं। उन्होंने बताया कि साध-संगत ने सुहांजणा, नीम, जामुन, पपीता, अनार, अमरूद, शीशम, बकायन, अशोका, अर्जुन, कटहल, गुलमोहर, नींबू आदि छायादार, फलदार और फूलदार पौधे लगाए। 

लुधियाना की साध-संगत ने लगाए 13,781 पौधे 

लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा )। पूज्य डॉ. गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन एमएसजी अवतार दिवस की खुशी में लुधियाना जिले के विभिन्न ब्लॉकों की साध-संगत ने पौधारोपण महाअभियान के तहत कुल 13,781 पौधे लगाए। इस अवसर पर सेवादारों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनकी देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया।

Ludhiana
लुधियाना। ब्लॉक माणूके में पौधारोपण अभियान की शुरूआत करते हुए एसएचओ हठूर, साथ में गांव की पंचायत और साध-संगत।
Ludhiana
लुधियाना। ब्लॉक माणूके में पौधारोपण अभियान की शुरूआत करते हुए एसएचओ हठूर, साथ में गांव की पंचायत और साध-संगत।

 

पौधारोपण अभियान के तहत माणूके ब्लॉक में सबसे अधिक 5,250 पौधे लगाए गए। इसके अलावा किला रायपुर में 1,200, लुधियाना में 1,127, रायकोट में 1,051, जगरांओं में 927, समराला में 777, मंगट और खन्ना में 500-500, सरेह में 327, मुल्लांपुर में 325, सिद्धवांबेट में 275, मलौद में 250, हंबड़ां में 222, पायल और दोराहा में 200-200 तथा कूम कलां में 150 पौधे लगाए गए।

चंडीगढ़, मोहाली, खरड़ व लालडू की साध-संगत ने लगाए 1089 पौधे 

चंडीगढ़/मोहाली (एमके शायना)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह की इन्सां के पावन एमएसजी अवतार दिवस की खुशी में चंडीगढ़ यूटी, मोहाली और खरड़ में साध संगत ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाए। चंडीगढ़ की साध संगत ने 477, मोहाली की साध संगत ने 102,  खरड़ में 300 और लालड़ू में 210 पौधे लगाए गए। इस समय पावन अवतार माह की खुशी में साध संगत ने लड्डू भी बांटे।

Chandigarh
चंडीगढ़ की साध-संगत पौधारोपण करते हुए।

 

जिम्म्मेवार सेवादारों ने बताया कि साध-संगत द्वारा लगाए गए इन पौधों की अपने बच्चों की तरह तब तक देखभाल की जाएगी, जब तक ये पेड़ नहीं बन जाते। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश कोई पौधा सूख जाता है तो उसकी जगह वहीं दूसरा पौधा लगाया जाएगा।

पावन एमएसजी अवतार दिवस पर जिला बठिंडा में लगाए 28,805 पौधे

बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान/सुखनाम)। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का पावन एमएसजी अवतार दिवस देश-विदेशों में डेरा श्रद्धालुओं द्वारा शुक्रवार को पर्यावरण की शुद्धता के लिए पौधे लगाकर मनाया गया। इसी के तहत जिला बठिंडा में शुक्रवार को 28,805 पौधे लगाए गए। पौधे लगाते समय डेरा श्रद्धालुओं ने कहा कि वे इन पौधों को केवल लगाएंगे ही नहीं, बल्कि बच्चों की तरह उनकी देखभाल भी करेंगे। ब्लॉक बठिंडा की साध-संगत द्वारा कुल 2,697 पौधे लगाए गए।

Bathinda 
बठिंडा ब्लॉक की साध-संगत पौधारोपण करते हुए। 

 

स्थानीय सरकारी राजेन्द्रा कॉलेज में पौधे लगाने की शुरूआत मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं सरकारी राजेन्द्रा कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. ज्योत्सना शर्मा ने की। उन्होंने कॉलेज परिसर में लगाए गए पौधों के लिए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों की सराहना करते हुए कहा कि ये पौधे कॉलेज परिसर और खेल मैदान में प्रदूषण मुक्त वातावरण प्रदान करेंगे। हर नागरिक को पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।

फिरोजपुर के 12 ब्लॉकों में साध-संगत ने लगाए 8800 पौधे

फिरोजपुर (सच कहूँँ/जगदीप सिंह)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन एमएसजी अवतार दिवस की खुशी में जिला फिरोजपुर के डेरा श्रद्धालुओं ने पौधारोपण महाअभियान के तहत फिरोजपुर के 12 ब्लॉकों में विभिन्न स्थानों पर करीब 8800 फलदार और छायादार पौधे लगाए। पौधारोपण महाअभियान की शुरूआत ब्लॉक की साध-संगत द्वारा मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में पावन नारा लगाकर और पौधा रोपित करके की गई।

Firozpur
फिरोजपुर की साध-संगत पौधारोपण करते हुए।

 

पौधारोपण महाअभियान में साध-संगत ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुछ ही घंटों के दौरान पौधे लगाए और उन्हें पानी भी दिया गया। इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादार भी उपस्थित रहे। सच्चे नम्र सेवादार बलकार इन्सां ने बताया कि पावन अवतार दिवस की खुशी साध-संगत हर वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाकर मनाती है। 

पटियाला जिले में साध-संगत ने लगाए 22 हजार से अधिक पौधे 

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। पर्यावरण की शुद्धता के लिए पटियाला जिले की साध-संगत ने जिले में 22 हजार से अधिक पौधे लगाकर हरियाली का संदेश दिया। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन एमएसजी अवतार दिवस सहित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साध-संगत ने कुछ ही घंटों में ये पौधे सार्वजनिक स्थानों और अपने घरों में लगाए।  जानकारी के अनुसार, पटियाला जिले के 30 ब्लॉकों द्वारा 22 हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं। ब्लॉक पटियाला की साध-संगत सहित अन्य ब्लॉकों द्वारा भी पूरे उत्साह के साथ इस अभियान में भाग लिया गया।

Patiala
पटियाला की साध-संगत पौधारोपण करते हुए

 

जिले के सच्चे नम्र सेवादार करनपाल रंधावा, बावा इन्सां और संदीप इन्सां ने बताया कि जिले में ज्यादातर तुलसी, सहजन, अमरूद, जामुन, डेक, नीम, गुलमोहर आदि के अलावा फलदार पौधे भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि साध-संगत द्वारा अपने-अपने ब्लॉकों, गाँवों आदि में सार्वजनिक स्थानों पर गणमान्य लोगों की मौजूदगी में ये पौधे लगाए गए हैं। ब्लॉक सनौर की साध-संगत द्वारा 2500 और ब्लॉक पातड़ां द्वारा 2000 से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही घग्गा ब्लॉक द्वारा 1300, सुतराना द्वारा 1000, बादशाहपुर 800, बहादुरगढ़ 500, राजपुरा 1000, मदनपुर चलहेड़ी 500, वजीदपुर 500, अजरोर 500, लोचमा

300, घनौर 800, देवीगढ़ 1500, कछवीं 500 और भुनरहेड़ी ब्लॉक द्वारा 500 पौधे लगाकर इस अभियान में भाग लिया गया। इसके अलावा ब्लॉक पटियाला 3005, हरदासपुर 300, धबलान 1100, ब्लॉक मडौड़ 100, बठोई-डकालां 425, नवां गांव 1500, ब्लॉक मवी कलां 750, ब्लॉक बमणा 650, ब्लॉक समाना 1000, ब्लॉक बलबेड़ा 1500, ब्लॉक साधोहेड़ी 300, ब्लॉक भादसों 150, नाभा 600, ब्लॉक मल्लेवाल 100 और ब्लॉक ललौछी द्वारा 825 पौधे लगाए गए।

 

About The Author

Related Posts