शिक्षा और रोजगार
दारेवाला व देसूजोधा चोरमार की साध-संगत ने पर्यावरण संरक्षण में दिया महत्वपूर्ण योगदान
दारेवाला ने 1417 व देसूजोधा चोरमार ने लगाए 1021 पौधे
गोरीवाला, (सच कहूँ/अनिल)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार दिवस की खुशी में ब्लॉक दारेवाला व देसू जोधा चोरमार की साध-संगत ने शुक्रवार को पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ब्लॉक देसूजोधा चोरमार के गांव जंडवाला जट्टान 100, मलिकपुरा 60, चोरमार 107, तिगड़ी 80, पन्नीवाला रूलदू 50, घुकांवाली 200, ओढ़ा 50, मिठड़ी 140, खोखर 20, पिपली 25, किंगरा 32, असीर 10, जगमालवाली 2, टप्पी 20, फुल्लो 75 व देसूजोधा 50 पौधे साध-संगत गांव के सार्वजनिक स्थानों पर लगाए।
वहीं, ब्लॉक दारेवाला कि ओर से बनवाला 10, नुहियांवाली 125, मोड़ी 125, गोरीवाला 500, आसा खेड़ा 120, भारुखेड़ा 20, गंगा 220, रामगढ़ 20, रत्ताखेड़ा 65, झूटी खेड़ा 50, रामपुरा बिश्नोईया 50, बिज्जूवाली 80, दारेवाला 80 लगाए गए। जानकारी देते हुए ब्लॉक प्रेमी सेवक अनिल इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी के पावन अवतार दिवस पर विदेश व देश में लाखों की संख्या में साध-संगत पौधारोपण करती है।




