हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की वाइस चेयरपर्सन रेणु डाबला ने संभाला अपना पदभार 

रेणु डाबला ने संभाली नई जिम्मेदारी, अनुसूचित जाति आयोग की वाइस चेयरपर्सन पद की ली शपथ

Published On

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की नवनियुक्त वाइस चेयरपर्सन रेणु डाबला ने सोमवार को पद एवं गोपनियता की शपथ ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबसका साथ सबका विकास के साथ काम कर रही है। अनुसूचित जाति के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं लागू की है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह पूरी ईमानदारी से उसका निर्वहन करेगी। दरअसल रेणु डाबला ने वर्ष 2012 में स्टाफ नर्स की नौकरी छोड़कर सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की।

वर्ष 2013 में उन्होंने रोहतक नगर निगम के वार्ड नंबर-4 से पार्षद का चुनाव लड़ा और इसके बाद वर्ष 2013 से 2018 तक रोहतक नगर निगम की प्रथम महापौर के रूप में कार्य किया। वे भाजपा में लगभग साढ़े तीन वर्ष तक प्रदेश सचिव के पद पर कार्य कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी निभाईं। साथ ही वर्ष 2024 में उन्होंने कलानौर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव भी लड़ा। शपथ समारोह में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, बेदी, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन बन्तो कटारिया तथा हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहनलाल बडोली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

Rohtak News
Rohtak News: हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की नवनियुक्त वाइस चेयरपर्सन रेणु डाबला शपथ लेकर पदभार संभालते हुए

About The Author

Related Posts