डीजीपी प्रशंसा चिन्ह रजत से नवाजे गए एसओजी प्रभारी राहुल सिसोदिया

पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस महानिदेशक राजीव वर्मा ने प्रदान किया सम्मान

Published On

कैराना (सच कहूँ/संदीप इन्सां)। Kairana News: जनपद शामली के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप(एसओजी) प्रभारी राहुल सिसोदिया को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डीजीपी प्रशंसा चिन्ह(रजत) प्रदान किया गया है। उन्हें यह सम्मान प्रदेश पुलिस के मुखिया राजीव वर्मा ने दिया है। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह व एएसपी सुमित शुक्ला ने प्रशंसा चिन्ह को एसओजी प्रभारी की वर्दी पर अपने हाथों से लगाकर उनके सम्मान एवं उत्साह में वृद्धि की है। 

15 अगस्त 2026 को जनपद शामली में एसओजी की कमान संभाल रहे एसआई राहुल सिसोदिया को पुलिस महकमें की ओर से नई सौगात दी गई है। उन्हें विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक राजीव वर्मा के द्वारा डीजीपी प्रशंसा चिन्ह(रजत) से नवाजा गया है। राहुल सिसोदिया को प्रशंसा चिन्ह प्रदान किये जाने से उनके परिजनों, शुभचिंतकों, रिश्तेदारों एवं जिले के पुलिस महकमें में हर्ष व्याप्त है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह व एएसपी सुमित शुक्ला ने अपने कर-कमलों ने प्रशंसा चिन्ह को एसओजी प्रभारी की वर्दी पर लगाया है। साथ ही, उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं की है। वहीं, एसओजी प्रभारी राहुल सिसोदिया ने इस सम्मान को विभाग के उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन, सतत परिश्रम व शुभचिंतकों के शुभाशीष को समर्पित किया है। 

कुख्यात फुरकान व समेदीन एनकाउंटर में निभा चुके है अहम भूमिका

राहुल सिसोदिया उत्तर-प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर 2016 बैच के अधिकारी है। वह पिछले करीब छह वर्षों से जनपद शामली में डटे हुए है। छह वर्षों की अवधि के दौरान वह दो बार बाबरी व एक बार आदर्शमण्डी थाने के प्रभारी रह चुके है। इसके अलावा, कैराना की यमुना ब्रिज पुलिस चौकी व झिंझाना थाने की ऊन चौकी पर भी अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके है। अपराध पर बेहतर पकड़ होने के चलते उन्हें तीसरी बार जनपद शामली के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप(एसओजी) की कमान सौंपी गई है।

राहुल सिसोदिया विगत दिनों झिंझाना थानाक्षेत्र के रंगाना में हुए कुख्यात फुरकान व थानाभवन क्षेत्र के भैंसानी में हुए समयदीन उर्फ समे के एनकाउंटर में एसओजी टीम का नेतृत्व कर चुके है। इसके अलावा, जनपद में करीब दो दर्जन अपराधियों के हाफ एनकाउंटर में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। राहुल सिसोदिया के नेतृत्व में ही एसओजी टीम ने थानाभवन के पेट्रोल पंप पर हुई डकैती का राजफाश करते हुए अन्तर्राजीय लुटेरों के गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की थी। पुलिस विभाग में राहुल सिसोदिया की पहली पोस्टिंग जनपद बदायूं में थी।

Kairana News (3)

About The Author

Related Posts