Sonipat Police Mock Drill: आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए दंगा-रोधक दस्तों ने किया मॉक ड्रिल का अभ्यास
Crowd Control, Quick Response और Law and Order की तैयारियों का अभ्यास, अधिकारियों ने पुलिस बल की प्रतिक्रिया और टीम Coordination को परखा
सोनीपत,(सच कहूं)। पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह के मार्गदर्शन में कानून-व्यवस्था एवं आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सोनीपत पुलिस द्वारा दंगा-रोधक दस्तों की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन मेधा भूषण ने पुलिस बल की तैयारियों का जायजा लिया तथा मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया।
मॉक ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा भीड़ नियंत्रण, उपद्रवी तत्वों को नियंत्रित करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया तथा विभिन्न पुलिस टीमों के बीच बेहतर समन्वय का अभ्यास किया गया। दंगा-रोधक दस्ते ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार स्थिति को नियंत्रित करने का प्रभावी प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल की तैनाती, प्रतिक्रिया समय, सुरक्षा उपकरणों के उपयोग, भीड़ को नियंत्रित करने की रणनीति तथा विभिन्न टीमों के बीच समन्वय को भी परखा गया। अधिकारियों द्वारा अभ्यास के दौरान सामने आई कमियों का आकलन किया गया तथा उन्हें दूर करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।