Sanitation Workers' Strike: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, शहर में जगह जगह फैली गंदगी, लोग परेशान
भिवानी में बढ़ी गंदगी, बीमारी फैलने का खतरा: प्रदीप गुलिया
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Sanitation Workers' Strike: नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह जगह पर गंदगी के ढेर लगे हुए है, जिसके चलते आमजन का जीना दुर्भर हो गया। साथ ही बीमारियां भी फैलने लगी है। सफाई कर्मचारियों का साफ कहना है कि जब तक सरकार समझौते के तहत मांगों को पूरा नहीं करती है, उनकी हड़ताल जारी रहेगी। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सफाई कर्मचारी स्वयं कूडा करकट को सड़कों पर डाल रहे है और किसी भी प्राइवेट कर्मचारी को कूड़ा तक नहीं उठाने दे रहे है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के रोहतक ईकाई के प्रधान शंभू टांक ने बताया कि 12 दिन से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है, लेकिन सरकार इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है।
उन्होंने कहा कि 13 मई को सरकार के साथ मांगों को लेकर समझौता हुआ था, लेकिन अभी तक एक भी मांग को सरकार ने पूरा नहीं किया, जिसके चलते पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है। सोमवार को शहर में प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए है और चेताया कि अगर जल्द उनकी मांगे पूरी नहीं की तो हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए कर दी जाएगी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह जगह पर कूडे के ढेर लगे है और लोग काफी परेशान है। शहरवासियों का कहना है कि एक तरफ सरकार स्वच्छता के बडेÞ बडेÞ दावे कर रही है, वहीं दूसरी और शहर कूड़े के ढेर में तबदील हो चुका है। शहर में जगह जगह फैली गंदगी के चलते बीमारियां फैल रही है। शहरवासियों ने जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की।
भिवानी में बढ़ी गंदगी, बीमारी फैलने का खतरा : प्रदीप गुलिया
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। प्रदेशभर में जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब राजनीतिक मुद्दा बनती जा रही है। भिवानी में कांग्रेस ने सफाई कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द हड़ताल खत्म करवाकर सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी करने की मांग उठाई। प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते भिवानी शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की करीब 10 जगहों का दौरा किया, जहां बड़ी मात्रा में कचरा जमा मिला। उनका कहना है कि लगातार जमा हो रहे कचरे से मच्छर और मक्खियों की संख्या बढ़ रही है और गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पिछली हड़ताल के दौरान सफाई कर्मचारियों की मांगों को एक महीने में लागू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ी है। प्रदीप गुलिया जोगी ने भिवानी के लोगों से भी अपील की कि जब तक सफाई व्यवस्था को लेकर स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक लोग सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें।
