विजयनगर में पुलिस मुठभेड़, फायरिंग में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में लगी गोली, दूसरा मौके से दबोचा गया

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: विजयनगर थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना के मामले में फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को मौके से दबोच लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर (कार्यवाहक) जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि थाना विजयनगर में दर्ज मामले  वांछित आरोपी फायरिंग की घटना के बाद से फरार चल रहे थे। देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी दोबारा किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से निकले हैं। सूचना के आधार पर विजयनगर पुलिस ने सीएचएसपी स्कूल के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक आते दिखाई दिए।

पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। एसीपी  के अनुसार, पीछा किए जाने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अमन नामक आरोपी के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके साथी अरुण को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, दो तमंचे, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। घायल अमन को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Arrested-Photo

About The Author

Related Posts