Sonipat Waterlogging: शहर की कॉलोनीयो में जल भराव स्थिति का मेयर ने किया दोरा। 

शिव, चावला और जीवन विहार में सीवर व जलभराव की स्थिति का निरीक्षण, 24 घंटे Disposal Motor चलाने और De-silting के निर्देश

Published On

सोनीपत,(सच कहूं)। शिव कॉलोनी, चावला कॉलोनी एवं जीवन विहार क्षेत्र में सीवर जाम एवं  जलभराव की शिकायतें मिलने पर नगर निगम मेयर राजीव जैन ने पार्षद प्रतिनिधि मुकेश सैनी के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जैन ने चावला कॉलोनी में पुलिया के पास मैनहोल बनाकर ड्रेन नंबर 6 स्थित पम्पिंग स्टेशन तक सीवर लाइन दबाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस कार्य से चावला कॉलोनी में सीवर ब्लॉकेज की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी और बारिश के दौरान पानी जमा होने की समस्या भी कम होगी। मौके पर कार्यकारी अभियंता पद्म भूषण, उपमंडल अभियंता सोमबीर तथा कनिष्ठ अभियंता प्रीति उपस्थित रही। शिव कॉलोनी में सीवर व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए मेयर ने अधिकारियों को डिस्पोजल की मोटर, जो पहले दिन में सीमित समय के लिए चलती थी, उसे 24 घंटे चलाने के निर्देश दिए, ताकि सीवर का पानी सुचारू रूप से निकलता रहे और ब्लॉकेज की समस्या उत्पन्न न हो।

इसके साथ ही मेयर ने पूरे समस्या ग्रस्त क्षेत्र में डी-सिल्टिंग का कार्य करवाने के भी सख्त निर्देश दिए, ताकि सीवर लाइनों की सफाई सुनिश्चित हो और लोगों को बार-बार होने वाली सीवर ब्लॉकेज की समस्या से स्थायी राहत मिल सके। जैन ने कहा कि शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना नगर निगम की प्राथमिकता है। सीवर, पानी और जलभराव जैसी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने और समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author

Related Posts