315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद, आरोपी काबू
चेकिंग के दौरान तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है।
मंगलवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक कृत्यों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत भूरा हलका प्रभारी एसआई सतीश सिंह पुलिस टीम के साथ में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने कैराना-भूरा राजबाहे पर स्थित जगनपुर पुलिया से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता दिलशाद निवासी मोहल्ला रैदासपुरी कस्बा बनत थाना आदर्शमण्डी बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है।
11.jpg)