सड़क दुर्घटना में घायल गोवंश का कराया उपचार

दिल्ली रोड पर घायल मिला गोवंश, गौरक्षा दल ने कराया प्राथमिक उपचार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: सनातन हिन्दू परिषद गौरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए बेसहारा गोवंश को उपचार कराने के पश्चात गौशाला में भिजवाया। उन्होंने प्रशासन से बेसहारा पशुओं के लिए जनपद में आकस्मिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की मांग की हैं। बुधवार को दिल्ली रोड पर स्थित बलवा चौराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से एक गोवंश घायल हो गया, जिसकी सूचना मिलते ही सनातन हिंदू परिषद गौरक्षा दल के जिलाध्यक्ष वीशू शर्मा ऐरटी अपनी टीम के साथ में मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल गोवंश की प्राथमिक चिकित्सा कराई।

इसके पश्चात, गोवंश को कस्बा बनत में स्थित गौशाला मे भिजवाया गया। गौरक्षकों ने स्थानीय प्रशासन पर बेसहारा गोवंशों के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप लगाए है। संगठन के जिलाध्यक्ष वीशू शर्मा ने कहा कि जिले में गौशालाओं की हालत अत्यंत दयनीय है। चिकित्सा सेवाए उपलब्ध न होने के कारण आये दिन गोवंश असमय मौत के मुंह में समा रहे है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जनपद में आकस्मिक पशु उपचार सेवा सुचारू की जाएं। घायल पशुओं के उपचार हेतु एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि विषम परिस्थितियों में बेसहारा गोवंशों व अन्य पशुओं को चिकित्सा दिलाई जा सके। इस दौरान सुनील कुमार, नीटू कुमार, सागर शर्मा, अभिषेक कोरी आदि मौजूद रहे।

Kairana News

About The Author

Related Posts