लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता में कल्पना चावला स्कूल  के मारी बाजी

लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता में कल्पना चावला स्कूल  के मारी बाजी

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)।​ Kharkhoda News: कल्पना चावला विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने कानूनी साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता  में शानदार प्रदर्शन किया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  खरखौदा में आयोजित  खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने  सभी स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा के बल पर विद्यालय का नाम रोशन किया।

​प्रतियोगिता के दौरान आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। विद्यालय की टीम ने अपनी सामाजिक और कानूनी जागरूकता का परिचय देते हुए स्किट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया,   इसके अलावा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन  स्पर्धा में  हंसिका ने अपनी डिजिटल कुशलता का परिचय देते हुए पहला स्थान , ​भाषण प्रतियोगिता में  भूमिका और डिबेट स्पर्धा में अनुष्का और सानू ने द्वितीय स्थान हासिल किया।  डॉक्यूमेंट्री फिल्म स्पर्धा में नीशु ने द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। स्लोगन लेखन  में लहर और निबंध  में  इशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नामरोशनकिया। 

प्राचार्या उषा वत्स एवं प्राथमिक प्रभारी रितु ने सभी विजेता विद्यार्थियों और उनकी तैयारी करवाने वाले मार्गदर्शक अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में कानूनी जागरूकता के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं। प्राचार्या ने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में आयोजित होने वाली आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Kharkhoda News

About The Author

Related Posts