शिक्षा और रोजगार
यूएई की साध-संगत ने चलाया राशन व वस्त्र वितरण अभियान
अमीरात रेड क्रिसेंट के पदाधिकारियों ने की सेवादारों की प्रशंसा
अबूधाबी/यूएई (सच कहूँ न्यूज़)। Abu Dhabi News: डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए यूएई के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों द्वारा पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में विशाल खाद्य सामग्री एवं वस्त्र दान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत सेवादारों ने 400 किग्रा. से अधिक सूखा राशन और कई बक्से वस्त्र एकत्रित कर अमीरात रेड क्रिसेंट सोसाइटी के सुपुर्द किए, ताकि समाज के जरूरतमंद परिवारों तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।
दान सामग्री प्राप्त करते हुए अमीरात रेड क्रिसेंट के पदाधिकारियों ने सेवादारों के इस नेक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सेवादारों ने बताया कि पूज्य गुरु जी द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों के तहत देश-विदेश में साध-संगत लगातार जरूरतमंदों की सेवा, रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से ही वे नि:स्वार्थ भाव से समाज सेवा के कार्यों में सदैव तत्पर रहते हैं।