शिक्षा और रोजगार
Cleanliness Campaign: रोम की साध-संगत ने चलाया सफाई अभियान
कोरी एरिया को किया साफ
रोम/इटली (सच कहूँ न्यूज़)। Italy News: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह की खुशी में ब्लॉक रोम (इटली) की साध-संगत ने इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की है। बीते दिन साध-संगत की ओर से रोम के अंतर्गत आने वाले कोरी एरिया में एक विशाल सफाई अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता अभियान में पहुंची साध-संगत ने बड़ी तादाद में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
.jpg)
सेवादारों ने कुछ ही घंटों में पूरे इलाके की सफाई कर दी और भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा एकत्र कर उसका सही निपटान किया। इस दौरान साध-संगत ने पौधारोपण भी किया। स्थानीय निवासियों और प्रशासन ने साध-संगत के इस नि:स्वार्थ प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। जिम्मेवारों ने बताया कि पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए दुनियाभर में डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु लगातार रक्तदान, पौधारोपण, सफाई अभियान और जरूरतमंदों की मदद जैसे मानवता भलाई के कार्य कर रहे हैं।
.jpg)