शिक्षा और रोजगार
बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य - सज्जन
बच्चों की सुविधा के लिए समाजसेवी ने खर्च किए 51 हजार रुपये
Published On
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: गांव थाना कलां के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करवाने के लिए समाज सेवी सजन कुमार ने 51 हजार की लागत से पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। इस सराहनीय कार्य के लिए सजन कुमार को गांव के सरकारी स्कूल में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है यदि व्यक्ति को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो जाए तो उसके अनेक बीमारियां भी नष्ट हो जाती है क्योंकि पानी ही एक ऐसे शरीर की ताकत है जो शरीर को हमेशा स्वस्थ रखता है। स्कूल प्राचार्य ने कहा कि बच्चों की सुविधा और शिक्षा के बेहतर वातावरण के लिए किया गया समाज सेवी द्वारा यह प्रयास निश्चित रूप से प्रेरणादायक है।