दुकान से रेडीमेड कपड़े चोरी कर रहे युवक को रंगेहाथ दबोचा, जेल रवाना

दुकान से कपड़े चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा चोर, दुकानदार ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: व्यापारी ने दुकान से रेडीमेड कपड़ों की चोरी कर रहे एक चोर को रंगेहाथ दबोचकर धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पकड़े गए चोर को चालान करके जेल भेज दिया है। कस्बे के मोहल्ला बिसातियान निवासी नफीस अहमद ने रेडीमेड कपड़ों की दुकान कर रखी है। विगत मंगलवार देर शाम एक युवक उसकी दुकान से रेडीमेड कपड़े चोरी करके ले जाने लगा, जिसे दुकान स्वामी ने अन्य लोगो की सहायता से मौके पर ही दबोच लिया।

युवक के कब्जे से रेडीमेड कपड़ों के नौ नग बरामद हुए। इसके बाद, दुकानदार ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई की। पकड़े जाने पर आरोपी युवक कान पकड़कर माफी मांगता हुआ नजर आया। इसके पश्चात, मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दुकानदार ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी युवक को चालान करके जेल भेज दिया। जेल भेजे गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता सरवर निवासी मोहल्ला बिसातियान कस्बा कैराना बताया है।

Kairana News (2)

About The Author

Related Posts