Environment: पंचायत जमीन पर लगे 25 साल पुराने 2 पेड़ काटे, जांच की मांग

किढ़ौली निवासी ने डीसी को शिकायत देकर संयुक्त टीम से जांच और कटी लकड़ी सुरक्षित रखने की मांग की

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। गांव किढ़ौली निवासी रामनिवास ने ग्राम पंचायत की जमीन पर लगे 25 वर्ष पुराने दो नीम के पेड़ अवैध रूप से काटे जाने की शिकायत जिला उपायुक्त से की है।शिकायतकर्ता ने पत्र में आरोप लगाया कि 18 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायत की जमीन बाड़े में लगे दोनों पेड़ों को सरपंच और ग्राम सचिव की जानकारी में काट दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि ये पेड़ पर्यावरण और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण थे और इनकी देखरेख भी की जाती थी।

रामनिवास ने आरोप लगाया कि पेड़ काटने से पहले वन विभाग या किसी सक्षम अधिकारी से अनुमति नहीं ली गई और न ही कटी हुई लकड़ी का कोई हिसाब रखा गया। 
शिकायतकर्ता ने राजस्व, पंचायत और वन विभाग की संयुक्त टीम से मौके का निरीक्षण कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी व विभागीय कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कटी लकड़ी को कब्जे में लेकर सुरक्षित रखने और जांच पूरी होने तक साक्ष्य नष्ट न करने के निर्देश देने की भी मांग की गई है।

About The Author

Related Posts