शिक्षा और रोजगार
गांव वाजिदपुर सबोली मे डीटीपी चला पीला पंजा
गांव वाजिदपुर सबोली मे डीटीपी चला पीला पंजा
Published On
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: गांव बाजीदपुर सबौली स्थित राजस्व संपदा में हाई स्कूल के चारों ओर घोषित नियंत्रित क्षेत्र में डीटीपी का चला पीला पंजा। कार्रवाई के दौरान करीब 0.5 एकड़ भूमि पर निर्माणाधीन अवैध औद्योगिक शेड, कार्यालय एवं स्टोर आदि को पूर्ण रूप से ध्वस्त किया गया।
विभाग द्वारा नियंत्रित क्षेत्र में पनप रही अवैध कॉलोनियों एवं अवैध निर्माणों के खिलाफ उपायुक्त नेहा सिंह के निर्देशानुसार लगातार अभियान चलाकर प्रारंभिक चरण में ही उन्हें ध्वस्त किया जा रहा है। बुधवार की तोड़फोड़ की कार्रवाई नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के तहत सोनीपत मेट्रोपोलिटियन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा की गई। कार्रवाई जिला नगर योजनाकार, इंफोर्समेंट स्टाफ, ड्यूटी मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश, एसडीओ मुरथल तथा पुलिस बल की मौजूदगी में करी गई।
