डोडा पोस्त तस्करी करते दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
2 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर पकड़े
बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: बीबीनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकरन ने जानकारी देते हुए बताया कि 18.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर सेहरा पुल के पास से दोनों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. रईस पुत्र आस मोहम्मद, निवासी मोहल्ला जाटवान, कस्बा व थाना बीबीनगर
2. मीनू पुत्र आस मोहम्मद, निवासी मोहल्ला ब्रह्म दरबाजा, थाना बीबीनगर
बरामदगी
2 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त मुकदमा
गिरफ्तारी के संबंध में थाना बीबीनगर पर मुअसं-226/26 धारा 8/15बी एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आपराधिक इतिहास
रईस: हत्या, लूट, डकैती, शस्त्र अधिनियम सहित दिल्ली व बुलन्दशहर में 13 मुकदमे दर्ज
मीनू: पोक्सो, शस्त्र अधिनियम सहित 3 मुकदमे दर्ज हिमांशु चौधरी, थानाध्यक्ष
उ0नि0 शुभम गंगवाल
है0का0 महेश गौतम, रि0का0 सोनू, रि0का0 रामेश्वर, रि0का0 अभिषेक कुमार
