Blood Donation: पावन अवतार माह की खुशी में हांसी ब्लॉक के चार सेवादारों ने किया रक्तदान

रक्तदान कर निभाया मानवता के प्रति अपना फर्ज

Published On

हांसी, (सच कहूँ/मुकेश)। पावन अवतार माह की खुशी में हांसी ब्लॉक के चार सेवादारों ने रक्तदान कर मानवता के प्रति अपना फर्ज निभाया। रक्तदान करने वालों में प्रेमी विकास इन्सां, नवीन इन्सां, प्रेमी अनीश इन्सां और प्रेमी सुरेश इन्सां शामिल रहे। प्रेमी विकास इन्सां ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। वहीं नवीन इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों से प्रेरित होकर वह हर तीन माह में नियमित रूप से रक्तदान करते हैं। 

About The Author

Related Posts