भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दी शुभकामनाएं
दिल्ली में बासित अली से मिले गांव दभेड़ी खुर्द के मुंशाद अली चौहान, गुलदस्ता भेंट कर दी नई जिम्मेदारी की मुबारकबाद
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कुंवर बासित अली के भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कैराना से भाजपा नेता मुंशाद अली चौहान ने दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट किया तथा मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी मिलने पर मुबारकबाद दी। शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित वेस्टर्न कोर्ट में हुई मुलाकात के दौरान मुंशाद अली चौहान ने कुंवर बासित अली के साथ समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं पर चर्चा की।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए इनके समाधान के लिए प्रभावी पहल किए जाने का अनुरोध किया। मुंशाद अली चौहान ने कुंवर बासित अली के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा को मजबूती मिलने के साथ समाज से जुड़े मुद्दों और जनसमस्याओं के समाधान को भी प्राथमिकता मिलेगी।
14.jpg)