Sugar: हरियाणा में चीनी की जमाखोरी पर सख्ती, स्टॉक 30 दिन से ज्यादा रखने पर रोक

सरकार ने तय की स्टॉक सीमा, उल्लंघन पर करने पर होगी कानूनी कार्रवाई 

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Sugar News: हरियाणा सरकार ने चीनी की जमाखोरी रोकने और बाजार में पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने के लिए व्यापारियों पर स्टॉक सीमा लागू कर दी है। अब कोई व्यापारी चीनी का स्टॉक मिलने की तारीख से 30 दिन से ज्यादा नहीं रख सकेगा। इसके अलावा किसी भी स्थान या समय पर 4,000 क्विंटल यानी 400 मीट्रिक टन से अधिक चीनी रखने की अनुमति नहीं होगी।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अनुसार यह व्यवस्था भारत सरकार के आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 और शुगर (कंट्रोल) आॅर्डर, 2025 के तहत जारी आदेश के आधार पर लागू की गई है। व्यापारियों को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर तुरंत रजिस्ट्रेशन कर अपने मौजूदा स्टॉक की जानकारी देनी होगी। पोर्टल पर पंजीकरण के बाद व्यापारियों को हर शुक्रवार अपने चीनी स्टॉक का विवरण अपडेट करना होगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्टॉक की सही और पूरी जानकारी देना जरूरी है।

India-Sugar-Exports

About The Author

Related Posts