युवती से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: युवती को शादी का झांसा एवं मोबाइल से निजी फोटो डिलीट कराने का लालच देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

विगत 20 अगस्त क्षेत्र निवासी युवती ने कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कराया था। बताया कि शौकीन उर्फ गुल्लू निवासी ग्राम गोगवान ने पूर्व में उसके साथ में विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे। आरोप है कि विगत 19 अगस्त की रात्रि आरोपी ने अपने मोबाइल से निजी फोटो डिलीट कराने का लालच देकर उसके साथ में फिर से दुष्कर्म किया। एसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच करके सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में शनिवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार महिला अपराध में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत भूरा हलका प्रभारी एसआई सतीश सिंह ने कस्बे के कैराना बाईपास पर स्थित भूरा अंडरपास के नीचे से युवती से दुष्कर्म के आरोपी शौकीन उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Kairana News (7)

About The Author

Related Posts