'बंधन स्वच्छता का, स्वच्छ कैराना, सुंदर कैराना’

द न्यू हाइट्स एकेडमी में पहुंची नगरपालिका की टीम, 'बंधन स्वच्छता का' विशेष अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर नगर पालिका परिषद कैराना की टीम के द्वारा कस्बे के झाड़खेड़ी मार्ग पर स्थित द न्यू हाइट्स एकेडमी में ‘बंधन स्वच्छता का’ अभियान चलाकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने नगर को साफ-सुथरा एवं सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। अपील की गई कि कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखें तथा स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाएं।

अभियान का उद्देश्य रक्षाबंधन के पवित्र रिश्ते को स्वच्छता और जिम्मेदारी के बंधन से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं  ने स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। नपा टीम ने अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर कैराना बनाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। सामूहिक प्रयासों से ही नगर को स्वच्छ, स्वस्थ और बेहतर बनाया जा सकता है।

समाज के प्रति जिम्मेदारियों का अहसास कराता है रक्षाबंधन: इमरान सिद्दीकी

एकेडमी चेयरमैन इमरान सिद्दीकी ने कहा, 'रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि हमें समाज के प्रति जिम्मेदारियों का भी अहसास कराता है। ‘बंधन स्वच्छता का’ अभियान के माध्यम से हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि अपने कैराना को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में अपना योगदान देंगे। स्वच्छता तभी सफल होगी, जब प्रत्येक नागरिक इसे अपनी जिम्मेदारी समझकर अपनाएगा।'

समाज में सकारात्मक बदलाव के सबसे प्रभावी माध्यम है छात्र: उपाध्याय

प्रधानाचार्य विवेक कुमार उपाध्याय ने कहा, “बच्चे समाज में सकारात्मक बदलाव के सबसे प्रभावी माध्यम बन सकते हैं। हमें विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। स्वच्छता किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है।” उन्होंने विद्यार्थियों एवं नागरिकों से अपील की कि वह कूड़ा इधर-उधर न फेंकें, प्लास्टिक का अनावश्यक उपयोग कम करें तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Kairana News (5)

About The Author

Related Posts