सोते हुए बच्चे को घर से उठा ले गया तेंदुआ, खेत में मिला शव

सोते हुए बच्चे को घर से उठा ले गया तेंदुआ

Published On

बिजनौर (हि.स.)। Bijnor News: जनपद बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के मुस्सेपुर पाली गांव में शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक गुलदार ने दो वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे मार डाला। तेंदुआ बच्चे को घर के बरामदे से उठाकर ले गया था। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

ग्राम मुस्सेपुर पाली निवासी राजवीर सिंह और उनकी पत्नी कमला देवी शनिवार सुबह करीब पांच बजे सोकर उठे तो उन्होंने देखा कि उनका दो साल का बेटा रोहित चारपाई पर नहीं था। परिजनों ने तुरंत बच्चे की तलाश शुरू की।

घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर मुस्सेपुर से मुनीमपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित देवेंद्र सिंह के खेत में रोहित लहूलुहान अवस्था में मिला। आशंका है कि गुलदार सोते समय बच्चे को उठाकर ले गया और उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग से डिप्टी वन रेंजर हरदेव सिंह, वन रक्षक विपिन कुमार, राणा प्रताप सिंह और क्षेत्रपाल सिंह मौजूद रहे।

पुलिस प्रशासन की ओर से दरोगा राकेश कुमार और कोतवाल किशन अवतार सिंह ने स्थिति का जायजा लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक रोहित, राजवीर सिंह और कमला देवी का इकलौता पुत्र था। राजवीर सिंह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके तीन बच्चों में दो बेटियां और रोहित सबसे छोटा था। डिप्टी वन रेंजर हरदेव सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।

डीएफओ बिजनौर जयसिंह कुशवाहा ने बताया कि गुलदार शिकार को खाता अवश्य है बच्चे के सभी अंग सही व पूर्ण स्थिति में होने के कारण ये गुलदार का शिकार हुआ, कहना कठिन है बाकी पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ होगी |

Leopard-Attack

About The Author

Related Posts