अंतर-सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सुन्दरम हाउस ने मारी बाज़ी
कल्पना चावला विद्यापीठ में अंतर-सदनीय सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda: कल्पना चावला विद्यापीठ में अंतर-सदनीय 'सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के तीनों सदनों—सत्यम्, शिवम् और सुंदरम् के विद्यार्थियों ने अपनी तीक्ष्ण बुद्धि और ज्ञान का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता मे सत्यम सदन: नॉर्थ स्टर, शिवम सदन: ईस्ट राइस, सुंदरम सदन: साउथ पल्स का नाम दिया गया।
मंच का शानदार संचालन अध्यापिका शीतल ने किया
कार्यक्रम की शुरुआत सामाजिक विज्ञान के विविध और चुनौतीपूर्ण प्रश्नों के साथ हुई। राउंड-दर-राउंड बढ़ते रोमांच के साथ तीनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। प्रतियोगिता के दौरान केवल प्रतिभागियों ने ही नहीं, बल्कि दर्शक दीर्घा में बैठे विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम
ज्ञान और रोमांच से भरे इस कड़े मुकाबले में सुंदरम् सदन की टीम 'साउथ पल्स' ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सत्यम् सदन की टीम 'नॉर्थ स्टार' ने शानदार मुकाबला करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवम् सदन की टीम 'ईस्ट राइस ' तृतीय स्थान पर रहा।
प्राचार्या उषा वत्स एवं प्राथमिक प्रभारी रितु ने विजेता एवं उप-विजेता टीमों को बधाई दी।प्राचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवन को देखने का एक दृष्टिकोण है। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना और त्वरित सोचने की क्षमता का विकास होता है। प्राथमिक प्रभारी रितु ने भी सभी प्रतिभागियों के प्रयास और शिवम् सदन के सफल संयोजन की भूरी भूरीप्रशंसा की तथा भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
