सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श की दी जानकारी

स्वयं की सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Hanumangarh News: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, स्पर्श वॉलंटियर एवं प्रमुख शासन सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, राजस्थान सरकार नवीन जैन की ओर से प्रारंभ किए गए स्पर्श अभियान के सात वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हनुमानगढ़ के बालिका विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पर्श अभियान की वॉलंटियर शिक्षिका मंजू गुप्ता की ओर से किया गया। जागरूकता सत्र में बालिकाओं के साथ विद्यालय स्टाफ ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान बालिकाओं को गुड टच और बैड टच, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के बारे में जानकारी देते हुए स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। सत्र के दौरान बालिकाओं से विभिन्न विषयों पर प्रश्नोत्तर भी किए गए।

बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए पूछे गए सवालों के जवाब दिए। विद्यालय स्टाफ के सदस्यों ने भी जागरूकता से जुड़े अपने विचार साझा किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनिता शर्मा ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं की सुरक्षा के लिए जागरूक और सजग रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने बालिकाओं को किसी भी असहज या असुरक्षित स्थिति में चुप न रहने और भरोसेमंद व्यक्ति से अपनी बात साझा करने के लिए प्रेरित किया। बालिकाओं एवं विद्यालय स्टाफ ने स्पर्श अभियान के तहत आयोजित जागरूकता सत्र को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए अभियान से जुड़कर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Hanumangarh News (2)

About The Author

Related Posts