अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट के लिए हनुमानगढ़ टीम का चयन ट्रायल 26 अगस्त को

1 सितंबर 2010 से 31 अगस्त 2012 के बीच जन्मे खिलाड़ी होंगे पात्र

Published On

हनुमानगढ़। राज्य स्तरीय अंडर-16 पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के चयन के लिए 26 अगस्त को चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। जिला क्रिकेट संघ की ओर से 26 अगस्त को सुबह 7.30 बजे से जिला क्लब क्रिकेट मैदान, जंक्शन में ट्रायल रखा गया है। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का मेडिकल परीक्षण भी अनिवार्य रूप से किया जाएगा। Hanumangarh News

जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनीष धारणिया ने बताया कि चयन ट्रायल में केवल हनुमानगढ़ जिले के मूल निवासी खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए खिलाड़ी का जन्म 1 सितंबर 2010 से 31 अगस्त 2012 के बीच होना आवश्यक है। ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर मूल दस्तावेजों के साथ उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियां भी लानी होंगी।

खिलाड़ियों को जो दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, उनमें खिलाड़ी और पिता का मूल निवास प्रमाण पत्र अथवा वैध पासपोर्ट, खिलाड़ी, माता और पिता के आधार कार्ड, खिलाड़ी के आधार कार्ड पर फोटो 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद की, राशन कार्ड, पिछले तीन वर्षों की शैक्षणिक अंक तालिकाएं, हाल ही में खिंचवाई गई दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो शामिल है। संघ के अनुसार ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए निर्धारित सफेद क्रिकेट किट पहनकर आना अनिवार्य रहेगा।

खिलाड़ियों को सुबह 7.30 बजे निर्धारित स्थल पर समय पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। चयन समिति की ओर से प्रदर्शन और निर्धारित पात्रता के आधार पर चयनित टीम आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। जिला क्रिकेट संघ ने जिले के प्रतिभाशाली अंडर-16 खिलाड़ियों से इस अवसर का लाभ उठाने और अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में शामिल होने का आह्वान किया है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts