जमीन के सौदे के 8.90 लाख रुपए और मूल इकरारनामा को लेकर विवाद

महिला का रास्ता रोककर बैग छीनने का आरोप

Published On

हनुमानगढ़। टाउन थाना क्षेत्र में जमीन के सौदे को लेकर 8.90 लाख रुपए की रकम और मूल इकरारनामे को लेकर विवाद सामने आया है। गांव रामसरा नारायण निवासी 70 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि रास्ते में छह-सात लोगों ने उसका रास्ता रोककर बैग छीन लिया और उसमें रखा मूल इकरारनामा, नकदी व सोने की बालियां निकाल लीं। Hanumangarh News

महिला की रिपोर्ट पर टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सलोबाई (70) पत्नी भूराराम बाजीगर निवासी वार्ड नंबर 1, रामसरा नारायण ने रिपोर्ट दी कि उसने और उसके पति ने सोना देवी पत्नी कालूराम बावरी निवासी ढाणी बावरियांवाली हाल कनवानी, रावतसर को 16 नवंबर 2025 को कुल 8 लाख 90 हजार रुपए नकद दिए थे। यह रकम सोना देवी के नाम की जमीन का सौदा तय होने के बाद दी गई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार 15 मई 2026 को जमीन का बयनामा करवाया जाना था। Hanumangarh News

परिवादिया के अनुसार 14 अगस्त को अपराह्न करीब 3 बजे वह अपने पति के साथ बाइक से रामसरा नारायण से हनुमानगढ़ जंक्शन की ओर जा रही थी। नाली वाले पुल से पहले छह-सात व्यक्तियों के साथ सोना देवी, उसका पुत्र राजपाल और पति कालूराम वहां पहुंचे और उनका रास्ता रोक लिया। इसी दौरान आरोपियों ने जबरन उसका बैग छीन लिया। बैग में रखा मूल इकरारनामा, पांच हजार रुपए नकद और सोने की बालियां राजपाल व कालूराम की ओर से निकालकर ले जाने का आरोप लगाया गया है।

आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि अब न तो मूल इकरारनामा मिलेगा और न ही 8 लाख 90 हजार रुपए वापस मिलेंगे, जो करना है कर लो। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल मानसिंह को सौंपी गई है। पुलिस मामले में नामजद आरोपियों से पूछताछ सहित पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts