Hanumangarh Crime: सिर में गंडासी से वार, 9 हजार रुपए और मोबाइल फोन छीनने का आरोप

तीन युवकों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एसपी के आदेश पर एफआईआर

Published On

हनुमानगढ़। गांव कोहला निवासी एक व्यक्ति ने अपने बेटे को फोन कर बुलाकर मारपीट करने, गंडासी से सिर पर वार करने, नकदी व मोबाइल फोन छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद मामले में टाउन पुलिस थाना में विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच वृताधिकारी को सौंपी गई है। Hanumangarh News

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार कोहला निवासी चुन्नीराम पुत्र भगतु मेघवाल ने आरोप लगाया कि 12 अगस्त की शाम करीब 7.30 बजे उसके बेटे कालूराम को संजय यादव पुत्र अर्जन यादव निवासी कोहला ने फोन कर चरणा बाबा डेरे के पास बुलाया। वहां संजय यादव के साथ सुखा बाजीगर और पिंटू मेघवाल भी मौजूद थे। तीनों ने कालूराम को पकड़ लिया और लाठी-डंडों से मारपीट की।

संजय यादव ने गंडासी से कालूराम के सिर पर वार कर चोट पहुंचाई। इसके बाद उससे करीब 9 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल फोन छीन लिया गया। जान बचाकर कालूराम चरणा बाबा डेरे में पहुंचा, जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल हनुमानगढ़ टाउन में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि संजय यादव बार-बार फोन कर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इन धमकियों की रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया गया है।

परिवादी ने पुलिस थाने में कार्रवाई के दौरान पुलिस कर्मचारियों पर पैसे मांगने का आरोप भी लगाया है। मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश के तहत प्राप्त परिवाद के आधार पर पुलिस ने बीएनएस तथा एससीएसटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की। मामले की जांच वृताधिकारी मीनाक्षी सहारण कर रही हैं। पुलिस अब मारपीट, हथियार से चोट पहुंचाने, नकदी-मोबाइल फोन छीनने और धमकी संबंधी आरोपों की जांच करेगी। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts