Blood Donation Camp: कलक्टर ने किया रक्तदान शिविर के बैनर का अनावरण

तेरापंथ युवक परिषद की पहल

Published On

Blood Donation Camp: हनुमानगढ़। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में आयोजित होने वाले एमबीडीडी रक्तदान कर्तव्यम् अभियान के तहत तेरापंथ युवक परिषद हनुमानगढ़ टाउन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर को लेकर तैयार किए गए बैनर का अनावरण जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने किया। Hanumangarh News

इस मौके पर जिला कलक्टर डॉ. यादव ने रक्तदान शिविर को अपना पूर्ण समर्थन दिया तथा शिविर में स्वयं मौजूद रहकर सहभागिता करने का आश्वासन दिया। बैनर अनावरण कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद के एमबीडीडी प्रभारी अंकुर बांठिया, मंत्री जीयेश बांठिया, उपाध्यक्ष कमल बांठिया, उपाध्यक्ष सौरभ बैद, सहमंत्री पारस बोथरा सहित परिषद के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि 17 सितंबर को हनुमानगढ़ टाउन स्थित तेरापंथ भवन तथा 21 सितंबर को गांव धोलीपाल स्थित तेरापंथ भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। एमबीडीडी रक्तदान कर्तव्यम् अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना है। परिषद ने युवाओं एवं आमजन से रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेने की अपील की। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts