डेरा श्रद्धालुओं ने बुजुर्ग की संभाल कर उसे परिजनों ने मिलवाया

डेरा श्रद्धालुओं ने बुजुर्ग की संभाल कर उसे परिजनों ने मिलवाया

Published On

संगरूर (सच कहूँ/नरेश कुमार)। Sangrur News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी ब्लॉक संगरूर के सेवादारों ने अजीत नगर बस्ती, संगरूर में दयनीय हालत में मिले 85 वर्षीय मंदबुद्धि बुजुर्ग की संभाल करते हुए उसे उसके परिवारिक सदस्यों से मिलवाया। इस संबंध में जानकारी देते हुए रिटायर्ड इंस्पेक्टर प्रेमी जगराज सिंह संगरूर ने बताया कि अजीत नगर बस्ती की गली में एक बुजुर्ग दयनीय हालत में पड़ा मिला था। इस संबंध में मोहल्ले के एमसी तारा सिंह ने सेवादारों को सूचित किया। सूचना मिलते ही टीम ने बुजुर्ग की संभाल शुरू कर दी और उसे एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, संगरूर में लाया गया।

यहाँ उसे चाय-पानी और खाना खिलाया गया। पूछताछ के दौरान बुजुर्ग ने अपना नाम राम पूजन, पुत्र वसावन, निवासी इस्सायुपुर, जिला सारण, बिहार बताया। इसके बाद अंबाला निवासी समाजसेवी बहन अनीता इन्सां से संपर्क किया गया। उनकी मदद से बुजुर्ग के परिवारिक सदस्यों को सूचित किया गया। इस संबंध में थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई और परिवारिक सदस्यों को उसकी लोकेशन भेजी गई। सूचना मिलने पर बुजुर्ग का पुत्र मोना, पुत्री मुन्नी देवी, पुत्रवधू पूजा और दामाद कुणाल संगरूर पहुंचे। अपने परिवारिक सदस्यों से मिलकर बुजुर्ग बहुत खुश हुआ। जरूरी दस्तावेजों और सबूतों की जाँच के बाद बुजुर्ग को उसके परिवारिक सदस्यों के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान परिवारिक सदस्यों ने बताया कि बुजुर्ग पिछले करीब दो माह से घर से लापता था। परिवार द्वारा रिश्तेदारों और अन्य स्थानों पर उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था।

Sangrur News

About The Author

Related Posts