बाइक चुराने का आरोपी गिरफ्तार, पांच दुपहिया वाहन बरामद

बाइक चोर गिरफ्तार

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: एबीवीटी स्टाफ सरसा की टीम ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पांच दुपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि अग्रसेन कॉलोनी निवासी चिमनलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 12 जुलाई की रात्रि को स्कूटी घर के बाहर खड़ी कर घर के अंदर चला गया था। सुबह देखा तो कोई अज्ञात व्यक्ति स्कूटी चोरी कर ले गया था। शिकायत के आधार पर थाना शहर सरसा में चोरी का मामला दर्जकर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर एबीवीटी स्टाफ सरसा पुलिस की एक टीम ने आरोपी मंजीत सिंह पुत्र संदीप कुमार निवासी एमसी कॉलोनी सरसा को शहर सरसा क्षेत्र से काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने शहर सरसा तथा ऐलनाबाद थाना क्षेत्र से बाइक चोरी की चार अन्य वारदातें करनी कबूल की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के पांच दुपहिया वाहन भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि युवक नशा करने का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए ही चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

Sirsa News
Sirsa News: बाइक चोरी का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

About The Author

Related Posts