Tree Plantation: पूज्य गुरु जी के पावन अवतार दिवस पर नेपाल में गूंजा पौधारोपण का संदेश

गरुड़ा (रौतहट) और रायपुर मर्चवार (रूपनदेही) की साध-संगत ने लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Published On

नेपाल। Tree Plantation: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार दिवस के शुभ अवसर पर नेपाल की साध-संगत ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए पौधारोपण अभियान चलाया। इस अवसर पर गरुड़ा (रौतहट) और रायपुर मर्चवार (रूपनदेही) की साध-संगत ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

Nepal News (3)

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान साध-संगत ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखने में ही अहम भूमिका नहीं निभाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी मजबूत करते हैं।

Nepal News (2)

पावन अवतार दिवस को समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए नेपाल की साध-संगत ने मानवता और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लेकर सभी ने हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण में योगदान देने का संदेश दिया।

Nepal News (1)

इस अवसर पर साध-संगत का उत्साह देखते ही बना। पौधारोपण के माध्यम से ‘पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि खुशी के अवसरों को समाजहित और प्रकृति सेवा के कार्यों से जोड़कर उन्हें और भी सार्थक बनाया जा सकता है।

About The Author

Related Posts