Tree Plantation: पावन अवतार दिवस पर बेंगलुरु और मैसूर की साध-संगत ने किया पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प

Published On

Bengaluru-News-1

बेंगलुरु/मैसूर/कर्नाटक (सच कहूँ न्यूज़)। Bengaluru News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार दिवस के शुभ अवसर पर कर्नाटक के बेंगलुरु और मैसूर की साध-संगत ने पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान साध-संगत ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

Bengaluru News (4)

पावन अवसर को समाजसेवा और प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए साध-संगत ने लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शामिल सेवादारों ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं।

Bengaluru News (2)

हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प

पौधारोपण के दौरान साध-संगत ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने और उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षण देने का संकल्प लिया। इस पहल के माध्यम से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के साथ समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।

Bengaluru News (1)

बेंगलुरु और मैसूर में हुए इस पौधारोपण अभियान ने पावन अवतार दिवस की खुशी को एक नेक और जनहितकारी कार्य से जोड़ दिया। साध-संगत ने संदेश दिया कि विशेष अवसरों को पर्यावरण संरक्षण जैसे सकारात्मक कार्यों के साथ मनाकर समाज और प्रकृति दोनों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई जा सकती है।

Bengaluru  (1)

 

Bengaluru  (3)

Bengaluru  (2)

karnatak

 

About The Author

Related Posts