पत्नी ने की पति की चाकू से हत्या, घटना के बाद छत से कूदी

कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड स्थित एक कॉलोनी में पत्नी ने की पति की चाकू से हत्या

Published On

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/आरडी गोयल)। Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड स्थित एक कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की चाकू से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है। घटना के बाद उसकी पत्नी बिमला देवी के भी छत से कूदने की सूचना है। घायल महिला को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना केयूके प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां राजेश लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पड़ोसी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान बिमला देवी ने कथित तौर पर चाकू से राजेश पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला के छत से कूदने की बात सामने आई है। घायल बिमला देवी को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पड़ोसी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बिमला देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे रहे वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और परिस्थितियों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Protection-Of-Increasing-Crimes-In-Politics

About The Author

Related Posts