कुरुक्षेत्र में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और सफ़ाई कर्मचारियों की पहले दौर की बैठक विफल, मंत्री ने दोबारा बातचीत के लिए बुलाया
कुरुक्षेत्र में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और सफ़ाई कर्मचारियों की पहले दौर की बैठक विफल, मंत्री ने दोबारा बातचीत के लिए बुलाया
Published On
कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। Sanitation Workers' Strike News: सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की मीटिंग हुई। प्रथम दौर की मीटिंग के बाद सफ़ाई कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष नतेश शास्त्री ने आरोप लगाया कि सरकार ग़रीब कर्मचारियों को दबा रही है। वे दबने वाले नहीं है। नरेश शास्त्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को पक्का नहीं करना चाहती लेकिन इसके बिना वे नहीं मानेंगे। इसी बीच दोबारा कैबिनेट मंत्री ने कर्मचारी नेताओं को बैठक के लिए बुलाया। अब दूसरे दौर की बैठक चल रही है।
