भिवानी के नया बाजार में 4 मंजिला शोरूम में भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: भिवानी के नया बाजार में सोमवार सुबह उस समय हडकंप मच गया, जब एक चार मंजिला हार्डवेयर शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शुरूआती तौर पर शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। खास बात यह रही कि प्रदेशभर में दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद दमकल विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 4 मिनट में तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचा दीं। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार नया बाजार स्थित ओसवाल पंप और उसके पड़ोस की दुकान में सुबह करीब 6:30 बजे अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। दुकान मालिक अखिल मित्तल के मुताबिक, दुकान के अंदर शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। उन्होंने बताया कि सुबह 6:30 बजे आग दिखाई दी, जिसके बाद 6:32 बजे दमकल विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद दमकल विभाग ने तेजी दिखाते हुए महज चार मिनट के भीतर, यानी सुबह 6:36 बजे तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचा दीं। दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दुकान मालिक अखिल मित्तल ने बताया कि पड़ोस की दुकान ओसवाल पंप में सुबह 6:30 बजे आग लगी थी। अंदर शॉर्ट सर्किट हुआ था। हमने दमकल विभाग को सूचना दी। हड़ताल के बावजूद दमकल विभाग ने 4 मिनट में 3 गाड़ियां भेजकर आग पर काबू पाया। 

Bhiwani News
Bhiwani News: आग लगने से जले सामान का दृश्य। छाया नितिन।

About The Author

Related Posts