द न्यू हाइट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, 10 पदक झटके
द न्यू हाइट्स एकेडमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के झाड़खेड़ी मार्ग पर स्थित द न्यू हाइट्स एकेडमी कैराना के खिलाड़ियों ने कराटे और अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के खिलाड़ियों ने कराटे में 7 स्वर्ण एवं 3 रजत पदक हासिल किए, जबकि अंडर-17 कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कराटे प्रतियोगिता में बिंदु(कक्षा 8-A), अक्षु (कक्षा 8-B), हरमन(कक्षा 6-B), उत्कर्ष(कक्षा 3-B) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। काशवी(कक्षा 3-B) ने एक स्वर्ण एवं एक रजत पदक, जबकि कनिषा(कक्षा 3-B) ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए है।
आरज़ू सैफ़ी(कक्षा-11) और जयश्री(कक्षा-5) ने भी रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। खास उपलब्धि यह रही कि कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले 7 स्वर्ण एवं 3 रजत पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है। अब ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए देश एवं विद्यालय का नाम रोशन करने की तैयारी करेंगे। वहीं, अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता में द न्यू हाइट्स एकेडमी की टीम ने बेहतरीन तालमेल, रणनीति और खेल भावना का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। विजेता टीम में अनस चौहान, अनस चौधरी, अनस, वंश पाल, यश गुर्जर, आमिर रामड़ा और शादान कैराना शामिल रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और समस्त विद्यालय परिवार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक कुमार उपाध्याय के मार्गदर्शन एवं विद्यालय प्रबंधन के निरंतर सहयोग से विद्यार्थियों को खेलों के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करना है। कोच ओम प्रकाश सिंह एवं दीपक सिंह ने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।