Bribe Case: हड़ताल के बीच 20 हजार रिश्वत लेते पटवारी और सहायक गिरफ्तार 

इंतकाल दर्ज करने के लिए मांगे थे 35 हजार, 20 हजार में हुई डील

Published On

पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। Panipat News: हरियाणा में पटवारी-कानूनगो की छह दिन से चल रही हड़ताल के बीच पानीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक पटवारी और उसके सहायक को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान गढ़ी बेसिक निवासी सुभाष के रूप में हुई है, जबकि उसका सहयोगी उस्मान गांव अधमी का रहने वाला है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

एसीबी के अनुसार सुभाष के पास बाबरपुर मंडी और बाबरपुर गांव का क्षेत्र था। आरोप है कि जमीन का इंतकाल दर्ज करने के लिए पटवारी और उसके सहायक ने 35 हजार रुपये मांगे थे। बातचीत के बाद 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। शिकायतकर्ता ने एसीबी को इसकी जानकारी दी। सत्यापन के बाद टीम ने शिकायतकर्ता को रकम देकर दोनों आरोपियों को एचएसवीपी कार्यालय के पास बुलाया। आरोप है कि पटवारी ने शिकायतकर्ता से कहा था कि हड़ताल चल रही है, लेकिन पैसे मिलने पर वह चुपके से काम कर देगा।

मंगलवार को हड़ताल में शामिल नहीं होने के सवाल पर उसने कोर्ट में तारीख होने की बात कही थी। एचएसवीपी कार्यालय के पास शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते ही एसीबी टीम ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। एसीबी ने मौके पर ही रकम बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Panipat News

About The Author

Related Posts